bhagalpur news. सुलतानगंज गंगा तट से युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सुलतानगंज गंगा तट से युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अजगैबीनाथ मंदिर घाट के समीप शुक्रवार की सुबह गंगा नदी से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई

विज्ञापन

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अजगैबीनाथ मंदिर घाट के समीप शुक्रवार की सुबह गंगा नदी से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके बाद घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतका की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी दिलीप कुमार चौधरी की 23 वर्षीय पुत्री अदिति राज के रूप में की गई है. अदिति एक निजी विद्यालय में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. परिजनों के अनुसार, अदिति गुरुवार की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन दोपहर 12:30 बजे ही स्कूल से छुट्टी लेकर निकल गई. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद शुक्रवार की सुबह सुलतानगंज थाना से सूचना मिली, तब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि अदिति का ननिहाल सुलतानगंज थाना रोड स्थित स्वर्गीय सत्यनारायण चौधरी के यहां है. परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं और फिलहाल घटना के कारणों पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं. हालांकि, घरेलू विवाद के कारण गंगा में कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पिता दिलीप कुमार चौधरी, जो कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं, ने बताया कि अदिति तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन पढ़ाई कर रही है. परिवार में कोई भाई नहीं है. वहीं, मृतका की मां लंबे समय से अस्वस्थ बताई जा रही हैं. इस वर्ष अदिति की शादी तय करने की भी तैयारी चल रही थी. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त मृतका के पिता द्वारा की गई है. पुलिस मामले की हर संभावित पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही घटना की जानकारी मिलने पर नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने परिजन से मिलकर सांत्वना दिया. घटना पर शोक व्यक्त करते मुख्य पार्षद ने परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर पार्षद संजय कुमार चौधरी, नवीन कुमार बन्नी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन