तूफान में गिर का टूटे सोलर लाइट का हुआ आकलन, 1780 में 70 सोलर लाइट पूरी तरह हुए क्षतिग्रस्त
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जिले में आये तेज तूफान से भारी तबाही मची थी. जिसमें सबसे ज्यादा तबाही आम, लीची, केला व मकई के किसानों को हुई थी. लेकिन शहर में स्मार्ट सिटी योजना से लगाये गये सोलर लाइट को काफी नुकसान हुआ.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा :
पिछले माह भागलपुर जिले में आये तेज तूफान से भारी तबाही मची थी. जिसमें सबसे ज्यादा तबाही आम, लीची, केला व मकई के किसानों को हुई थी. लेकिन शहर में स्मार्ट सिटी योजना से लगाये गये सोलर लाइट को काफी नुकसान हुआ. तूफान में काफी संख्या में सोलर लाइट गिर गये. कई सोलर लाइट पर पेड़ की बड़ी टहनियां गिरने से वो गिर गये. तूफान के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा जिस एजेंसी को सोलर लाइट लगाने व उसके मेंटेनेंस का जिम्मा मिला था, उस एजेंसी की टीम ने शहर में लगे सोलर लाइट तो तूफान में क्षतिग्रस्त हुए थे उसका आकलन शुरू किया.आकलन में 70 लाइट पूरी तरह हुए बर्बाद, अब नये लगाने की तैयारी
स्मार्ट सिटी की टीम ने पूरे शहर में लगे सोलर लाइट का आकलन किया तो शहर में 70 के करीब साेलर लाइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टीम ने पूरे आकलन करने के बाद एजेंसी सीनियर को इसकी रिपोर्ट भेज दी है. संबंधित एजेंसी के एक कर्मी ने बताया कि 70 लाइट क्षतिग्रस्त हो गया है. उसे ठीक करने के बाद भी लगाया नहीं जा सकता है. इसलिए अब नये सोलर लाइट ही लगाये जायेंगे. पूरे शहर में लगभग 1780 सोलर लाइट लगाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










