गांधी जी के भागलपुर-बांका आगमन का शताब्दी वर्ष: 2 से 4 अक्टूबर तक बैजानी और शोभनपुर में सजेगा 12वां 'गांधी उत्सव', जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

बापू के भागलपुर-बांका आगमन के 100 साल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भागलपुर और बांका आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस साल का गांधी उत्सव बेहद खास होगा. 2 से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव में बच्चों की रैली, विशेष गोष्ठियां, नई गांधी प्रतिमा का अनावरण और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Gandhi Utsav Bhagalpur 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भागलपुर और बांका आगमन के ऐतिहासिक 100 वर्ष (1925-2026) पूरे होने के पावन अवसर पर इस वर्ष का 'गांधी उत्सव' विशेष एवं भव्य रूप में मनाया जाएगा. 2 अक्टूबर 1925 को गांधी जी ने भागलपुर में अपना जन्मदिन मनाया था और 3 अक्टूबर 1925 को वे बांका पहुंचे थे. इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए 'दिशा ग्रामीण विकास मंच' के प्रधान कार्यालय बैजानी में अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 12वें गांधी उत्सव की विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया.

विज्ञापन

2 अक्टूबर: बच्चों की रैली, बापू वेश में विजय झा और विशेष विचार गोष्ठी

उत्सव का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधी धाम बैजानी में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी, प्रार्थना एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होगा. बच्चों की रैली में विजय झा महात्मा गांधी का रूप धारण कर शामिल होंगे.

प्रातः 10:00 से 11:30 बजे: बच्चों की रैली एवं प्रार्थना सभा.

प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे: बच्चों की विचार गोष्ठी.

अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे: "अंग में गांधी के आगमन का संदर्भ और संदेश" विषय पर मुख्य गोष्ठी का आयोजन होगा.

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गांधीवादी कार्यकर्ता पी.वी. राजगोपाल, पंजाब हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह बाल अधिकार कार्यकर्ता हरिओम जिंदल, बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा तथा प्रसिद्ध लेखक-संपादक शिवनारायण सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे.

3 अक्टूबर: शोभनपुर में पद्म पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार की निर्मित गांधी प्रतिमा का अनावरण

गांधी उत्सव का दूसरा दिन एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा. 3 अक्टूबर को बैजानी स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद प्रतिनिधिमंडल गांधी आश्रम, शोभनपुर के लिए प्रस्थान करेगा.

उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी 2026 की रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई गांधी जी की प्रतिमा के स्थान पर अब एक भव्य नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है. इस प्रतिमा का निर्माण पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार ब्रह्मदेव पंडित ने किया है, जिसे बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा द्वारा उपलब्ध कराया गया है.

प्रतिमा का संयुक्त अनावरण पी.वी. राजगोपाल, हरिओम जिंदल, अशोक कुमार सिन्हा एवं लेखक शिवनारायण द्वारा किया जाएगा. इसके पश्चात बल्लिकित्ता स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्थानीय महिलाओं व बच्चों को संबोधित किया जाएगा.

4 अक्टूबर: सांस्कृतिक संध्या, कवि गोष्ठी और बापू टावर पटना के निदेशक की सहभागिता

उत्सव के अंतिम दिन 4 अक्टूबर को बैजानी में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी.

प्रातः 11:00 बजे से भोजनावकाश तक: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां.

भोजनावकाश के बाद: भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बापू टावर, पटना के निदेशक विनय कुमार तथा पंजाब से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम जिंदल उपस्थित रहेंगे.

Gandhi Utsav Bhagalpur 2026: तीनों दिन लगेंगी प्रदर्शनी, खादी स्टॉल और चिकित्सा शिविर

गांधी उत्सव के तीनों दिनों (2 से 4 अक्टूबर) के दौरान बैजानी परिसर में विविध सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

अंग क्षेत्र की सुप्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग प्रदर्शनी

चरखा एवं गांधी चित्रकला प्रदर्शनी

चंपारण की प्रामाणिक खादी का बिक्री स्टॉल

गांधी साहित्य पुस्तक बिक्री सह प्रदर्शनी

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर एवं सहजयोग ध्यान शिविर

Also Read: बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, PK ने शिक्षकों से किया ये वादा

Also Read: अनंत-नीरज की पुरानी सियासी जंग फिर चर्चा में, जानें 10 साल पुरानी सियासी दुश्मनी की पूरी कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन