bhagalpur news. दोस्त के साथ नाबालिग चला रहा था ऑटो, ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, दोस्त का कूड़े के ढेर में मिला शव

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :20 Apr 2026 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दोस्त के साथ नाबालिग चला रहा था ऑटो, ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, दोस्त का कूड़े के ढेर में मिला शव

ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर के रहनेवाले 10 वर्षीय समीर की लाश सोमवार सुबह जैनमंदिर के पास कूड़े के ढेर में मिली.

विज्ञापन

ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर के रहनेवाले 10 वर्षीय समीर की लाश सोमवार सुबह जैनमंदिर के पास कूड़े के ढेर में मिली. मामला तब पता चला जब सुबह निगम कर्मी कूड़ा उठाने वहां पहुंचा. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी गयी. जानकारी के बाद ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के तीन थानों की पुलिस व एफएसएल टीम को बुला लिया. मृतक की पहचान कबीरपुर निवासी मो इजहार के 10 वर्षीय पुत्र मो समीर के रूप में हुई. परिजनों ने आसपास के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का कहना था कि जब तक मौत का कारण साफ नहीं हो जायेगा तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया जायेगा. इस बात को लेकर तीन-चार घंटे तक हंगामा होता रहा. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. कारवाई का आश्वासन दिया. समीर का शव जब पुलिस ने निकाला तो उसके शरीर व चेहरे पर कई जगह गहरे जख्म के निशान थे. पुलिस की जांच में समीर की मौत ऑटो एक्सीडेंट के कारण होने की बात सामने आयी. ऑटो चलानेवाला मृतक का नबालिग दोस्त ही था. ऑटो पर समीर भी बैठा था. बताया जाता है कि पुलिस को आसपास से सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. फुटेज में घटना ललमटिया के नरसिंह मंदिर चौक के पास के रात डेढ़ बजे का बताया जाता है. उक्त फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है ऑटो टमटम चौक की तरफ से आयी. नरसिंह मंदिर चौक से तेज रफ्तार में टर्न लेने के क्रम सीधे पलट गयी. ऑटो पलटते ही समीर ऑटो के अंदर दब गया. अकेले दम पर मृतक के दोस्त ने ऑटो सीधा किया. अपने दोस्त को उसी ऑटो में लादकर सीधे कबीरपुर जैन मंदिर की तरफ जानेवाली सड़क में मुड़ा. उसके बाद का फुटेज नहीं है. लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्य से साफ है कि मृतक समीर की मौत का कारण ऑटो पलटना है. पुलिस सूत्रों की माने तो जिस वक्त ऑटो पलटा समीर जीवित था. उस वक्त यदि उसे अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. बताया जाता है कि दोस्त ने ही उसे अस्पताल ले जाने के जगह कूड़े के ढेर तरफ लाकर फेंक दिया होगा. हालांकि उक्त बात मे कितनी सच्चाई है ये गहन जांच के बाद ही पता चल पाएगा. सीसीटीवी वीडियो को पुलिस ने अभी मीडिया को साझा नहीं किया है. ललमटिया थानेदार दीपक पासवान ने भी अभी इस मामले का उद्भेदन करने से परहेज किया है. अपने नाना के यहां रहता था समीर मृतक के परिजनों ने बताया कि समीर अपने नाना मो अब्बास के खस्सी – बकरी दुकान में काम करता था. मृतक के मामा मो आजाद ने बताया कि रात आठ बजे समीर घर आया था. खाना खाकर ठंडा पीने के लिए दुकान गया था. उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया. पुलिस ने संदिग्ध लड़के को हिरासत में लिया और ऑटो किया जब्त पुलिस ने कबीरपुर से संदिग्ध नबालिग लड़के को हिरासत में लिया है जो मृतक का मित्र बताया जाता है. उसने पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी दी है. कहा जाता है कि नाबालिग ने दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ऑटो को अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. सिटी डीएसपी टू, राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कबीरपुर मोहल्ला स्थित जैन मंदिर वाले रोड में कूड़ा उठाने वाले ठेला पर एक 10 साल का बच्चे का शव मिला था. इस मामले में हत्या और एक्सीडेंट दोनों बिंदु को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन