डीएसडब्ल्यू कार्यालय में सफाई के दौरान निकला जहरीला सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

TMBU कैंपस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे प्रशासनिक भवन के कार्यालयों से भी पानी निकल गया है. हालांकि, सफाई के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय से एक जहरीले सांप के मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

भागलपुर. टीएमबीयू कैंपस और लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है. विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने भी रविवार को पानी का स्तर कम हुआ. प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर की सभी शाखाओं से पानी निकल गया है और कर्मचारियों ने कार्यालयों की साफ-सफाई शुरू कर दी है. इसी दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय से एक जहरीला सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

सफाई के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय से निकला सांप

प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित कार्यालयों की सफाई के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय में सांप दिखाई दिया. सांप को देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी. कर्मचारियों ने किसी तरह सांप को कार्यालय से बाहर निकाला. इसके बाद कार्यालय की दोबारा सफाई करायी गयी.

सोमवार से खुल सकती हैं प्रशासनिक भवन की सभी शाखाएं

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर से पानी निकल जाने के बाद सोमवार से सभी शाखा कार्यालयों के खुलने की संभावना है. शाखाओं में नियमित रूप से कामकाज शुरू किया जा सकता है. हालांकि कैंपस में बाढ़ का पानी पूरी तरह नहीं निकलने के कारण स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

कैंपस में नाव का परिचालन अभी जारी रहने की संभावना

टीएमबीयू कैंपस में बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन कई निचले हिस्सों में अभी भी पानी जमा है. इस कारण विश्वविद्यालय परिसर में नाव का परिचालन कुछ समय और जारी रह सकता है. कर्मचारियों और अन्य लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थिति का आकलन किया जा रहा है.

लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी में भी घट रहा पानी

लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी और पीजी महिला छात्रावास कैंपस में भी पानी का स्तर कम होने लगा है. हालांकि निचले हिस्सों में अभी भी काफी पानी जमा है. इस कारण शिक्षक और अन्य लोग नाव के सहारे आवाजाही कर रहे हैं.

तीन-चार दिनों में आवासों से पानी हटने की उम्मीद

प्रोफेसर कॉलोनी के शिक्षक प्रो. केके मंडल, डॉ. अंबिका कुमार आदि ने बताया कि पानी जिस तरह घट रहा है, उससे अगले तीन-चार दिनों में आवासीय परिसर से पानी हटने की उम्मीद है. इसके बाद कॉलोनी में सामान्य आवाजाही बहाल होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन