शिवशक्ति महायज्ञ के लिए टोपरा टोला में ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवशक्ति महायज्ञ के लिए टोपरा टोला में ध्वजारोहण

विज्ञापन

पीरपैंती. त्यागी बाबा उर्फ इंटरनेशनल भिखारी के नेतृत्व में बुधवार को टोपरा टोला गांव में शिवशक्ति यज्ञ के आयोजन को लेकर पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया. त्यागी बाबा ने बताया कि यह उनके 551 यज्ञ आयोजन के संकल्प का 157वां यज्ञ है, जो 14 से प्रारंभ होकर 22 मई को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ सम्पन्न होगा.13 मई को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मपरायण लोगों को यज्ञ कुंड की परिक्रमा करने व पुण्यफल पाने के लिए यज्ञस्थल आने का आह्वान किया. मौके पर हरेंद्र शास्त्री, राजनाथ उपाध्याय, चितेश्वर उपाध्याय, महेश उपाध्याय, विनोद शास्त्री, मनोज उपाध्याय, निरंजन उपाध्याय, सतीश चंद्र पाठक, विनय शास्त्री, ब्रह्मदेव उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, नित्यानंद उपाध्याय, चंदन पाठक, विजय उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, रिपुदमन पाठक, जितेंद्र उपाध्याय, रवि उपाध्याय,अभिषेक कात्यायन, मनीष, प्रशांत, अभिषेक व धर्मपरायण लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन