ePaper

Bhagalpur News. शहर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी, खुले में शौच पर जुर्माना तय

Updated at : 22 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. शहर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी, खुले में शौच पर जुर्माना तय

शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित करने की तैयारी.

विज्ञापन

भागलपुर नगर निगम के 51 वार्ड को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी

नगर निगम सभी 51 वार्डों को जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है. निगम प्रशासन ने शहरी नागरिकों को इस संबंध में सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है. सभी वार्ड पहले से ही प्लस घोषित है. अब एक कदम आगे बढ़कर प्लस प्लस करने की तैयारी है.

सुझाव और आपत्ति आमंत्रित

नगर निगम ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने को लेकर कोई दावा, आपत्ति या सुझाव है, तो वह इसे 24 जनवरी 2026 तक निगम कार्यालय में लिखित रूप से या ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है. यदि इस अवधि के अंदर कोई आपत्ति, दावा या सुझाव प्राप्त नहीं होता है, तो सभी वार्डों को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित कर दिया जायेगा. सुझाव और शिकायत के लिए नगर निगम ने कोषांग नंबर 18003456272 भी उपलब्ध कराया है.

खुले में शौच और यूरिनल पर सख्त कार्रवाई, लगेगा भारी जुर्माना

निगम प्रशासन ने खुले में शौच और यूरिनल के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है.

-किसी व्यक्ति को खुले में टॉयलेट करते पकड़ा गया, तो प्रति घटना 500 रुपये का जुर्माना लगेगा.

-खुले में यूरिनल करने पर 100 रुपये का दंड लागू होगा.

स्वच्छता और मिशन के लक्ष्य की मजबूती के लिए

कदम

नगर निगम ने कहा है कि सभी उपाय पारदर्शिता और नियमों के तहत लागू किए जायेंगे. यह कदम नगर क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ाने, स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहरी स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन