Bhagalpur news आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी गयी फाइलेरिया की दवा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी गयी फाइलेरिया की दवा

आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा दी गयी.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा दी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48, हरिजन टोला दामोदरपुर में इस कार्यक्रम का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. बीसीएम कुमार नलिन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 पर लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने वीसी के माध्यम से किया. एसीएस लोकेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे सहित जिला से डॉ दिनानाथ, पिरामल संस्था के जोनल पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल, एचएम रमन कुमार सिंह, बीसीएम कुमार नलिन, एलएस सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. बताया कि इस केंद्र पर जीविका दीदियों के 450 परिवारों के सदस्यों को फाइलेरिया की दवा पिलाई गई. अधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की और दवा सेवन को आवश्यक बताया.

आरपीएफ ने यात्रियों पर की कार्रवाई

ट्रेन की महिला बोगी में अनाधिकृत यात्रा करने वालों पर सख्ती की है. बुधवार को आरपीएफ ने महिला बोगी में बैठकर सफर कर रहे दो पुरुष यात्रियों को पकड़कर पोस्ट पर लाया. पूछताछ के बाद उचित पहचान के आधार पर उन्हें पीआर बांड़ पर मुक्त किया गया और रेलवे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में आरपीएफ ने स्मोकिंग करने के आरोप में दो तथा गंदगी फैलाने के आरोप में दो अन्य यात्रियों को भी पकड़ा. सभी के विरुद्ध रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए वाणिज्य विभाग के माध्यम से जुर्माना वसूल किया गया, जिसके बाद उन्हें पोस्ट से छोड़ दिया गया. आरपीएफ ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन