Bhagalpur News. हंगामे के बीच रेलवे ने गुमटी नंबर दो से हटाया गया अतिक्रमण
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन
रेलवे की जमीन से हटाया अतिक्रमण.
विज्ञापन
रेलवे की ओर से संटिंग लाइन बिछाने को लेकर शुक्रवार को भीखनपुर दो नंबर गुमटी के पास रेलवे की जमीन से हटाने का काम शुरू हुआ. जेसीबी के साथ रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ की टीम ने दिन के 11 बजे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया. पुलिस जवान भी मौके पर थे. जेसीबी से झोपड़ी हटाया जाने लगा तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. जिससे हंगामा की स्थिति बनी. हालांकि, विरोध को दरकिनार कर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी से हटाये गये एक झोपड़ी में आग की लपटे देखी तो उसे मौजूद बल व आसपास के लोगों ने पानी फेंक कर बुझाया. अतिक्रमण हटाने का काम शाम पांच बजे तक जारी रहा.
संटिंग लाइन के लिए पटरी बिछायी जायेगी
एक से तीन नंबर गुमटी तक संटिंग लाइन के लिए पटरी बिछायी जानी है. एक नंबर गुमटी से लेकर तीन नंबर गुमटी तक छह सौ मीटर पटरी बिछायी जायेगी. दो अंडरपास व एक ओवर ब्रिज बनाया जायेगा.सामान हटाने में लगी थीं महिलाएं, आशियाना टूटते देख रहे थे बच्चे
अतिक्रमण हटाने के समय जब उसमें रहने वाले लोगों के झाेपड़ियां टूट रही थी तो महिला व पुरुष उस झोपड़ी में रखे अपने सामान को निकालने में लगे हुए थे. घर में रखे बर्तन, कपड़ा सहित खाने के सामान को हटाने में लगे थे. वहीं कुछ छोटे बच्चे झोपड़ी को टूटते हुए देख रहे थे. इन सबके सामने बड़ी समस्या यह है कि अब रात कहां गुजरेगी. धूप से बचाव के लिए बच्चे छाता के नीचे बैठे रहे.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन