ePaper

Bhagalpur news स्मार्ट मीटर बाईपास कर बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 23 Feb 2026 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news स्मार्ट मीटर बाईपास कर बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज

सुलतानगंज असियाचक पंचायत अंतर्गत मंझली गांव में बिजली चोरी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज असियाचक पंचायत अंतर्गत मंझली गांव में बिजली चोरी का मामला सामने आया है. ग्रामीण जेई मंजय कुमार ने बताया कि एक विद्युत उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को बाईपास कर मीटर से पूर्व सर्विस वायर काट कर वास्तविक खपत को अवरुद्ध कियाऔर दूसरे तार से टेपिंग कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहा था.जेई के आवेदन पर सुलतानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

टीआईएसयू 11 फाइनल में पहुंची

सुलतानगंज उद्याडीह में आयोजित प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में टीआईएसयू 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइटर 11 को हराकर फाइनल में प्रवेश पहुंची. सेमीफाइनल मैच में फाइटर 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी टीआईएसयू 11 की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर 11 की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आयी. टीम 14 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ टीआईएसयू 11 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच का उद्घाटन जिप सदस्य अरुण दास ने किया. अंपायरिंग सौरभ और सरोज, स्कोरिंग सत्यम और आदर्श ने की. कमेंट्री अमन ने की.

पांच लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पिस्ता गांव में एक जगह शराब बिक्री की सूचना पर बाईपास पुलिस ने छापेमारी की, तो वहां से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करने जब पिस्ता गांव पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस बलो ने उस भागते व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम पंकज चौधरी बताया. जब उसके घर की तलाशी ली गयी, तो उसके घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन