14 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 11:03 PM
14 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक संतोष कुमार (24) बांका के खेसर निवासी टुनटुन मंडल का बड़ा बेटा था. शनिवार की देर रात मायागंज अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. मृतक के चाचा दिनेश मंडल ने बताया कि छह अक्तूबर की शाम को घटना हुई थी. संतोष रामसरिया मोड़ पर सब्जी लेने गया था. लौटने के क्रम रामसरिया मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया था. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया. कांवरियों के साथ हुए सड़क हादसे में एक और महिला की इलाज के दौरान मौत बांका जिला के इंग्लिश मोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर विगत शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मायागंज अस्पताल में इलाजरत एक और महिला की मौत हो गयी. मृतका बांका जिला के मोहनपुर गांव के रहने वाले जुगल मंडल की पत्नी शोभा देवी (55) है. रविवार सुबह इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बरारी पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि उक्त घटना में विगत शुक्रवार रात तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि मायागंज अस्पताल में अब भी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 7 लोगों का इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात ही इलाज के दौरान शोभा देवी की तबियत काफी बिगड़ गयी थी. इसके बाद रविवार तड़के सुबह उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










