ePaper

Coronavirus In Bihar : भागलपुर में DM, ADM, DDC के बाद अब कमिश्नर भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट...

Updated at : 18 Jul 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar : भागलपुर में DM, ADM, DDC के बाद अब कमिश्नर भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट...

भागलपुर: शुक्रवार को भागलपुर में कोरोना ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. आयुक्त, इंडियन बैंक जोनल कार्यालय के दो कर्मचारी सहित 141 लोग पॉजिटिव मिले. इसमें शहरी क्षेत्र के कुल 54 लोग शामिल हैं. कमिश्नर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वे जेएलएनएमसीएच पहुंची. यहां उनका सिटी स्कैन और एक्स-रे किया गया. उनकी रिपोर्ट सामान्य थी. इसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया.

Also Read: Coronavirus In Bihar : संक्रमण के सॉफ्ट टारगेट में पुलिसकर्मी, कोरोना से बचाना सरकार के लिए बनी चुनौती…
इंडियन बैंक के जोनल ऑफिस में अब तक चार पॉजिटिव
आदमपुर में आठ कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को आदमपुर इलाके में 6 व 17 वर्ष का किशोर, 22, 38 व 42 वर्षीय युवक, 36 व 38 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.

पुल जांच में मिले 37 पॉजिटिव

सदर अस्पताल में पिछले दिनों हुई पुल जांच का रिपोर्ट आ गयी है. इसमें विभिन्न जगहों के 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इन सभी को इसकी सूचना दी गयी है. कुछ लोग सीसीसी सेंटर में भर्ती होने सुरक्षित तरीके से आ रहे है.

परिवार के लोग हुए संक्रमण का शिकार

शहरी क्षेत्र में एक ही परिवार के दो भाई जिनकी उम्र 25 और 20 साल है कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इसके अलावा आदमपुर में रहने वाले एक परिवार के तीन लोग कोरोना का शिकार हो गये हैं.

सबौर में सात नये मरीज

सबौर: शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मी, तिलकामांझी के एक चिकित्सक के तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित दो लोग सबौर बाजार के कोरोना संक्रमित पाये गये. पूर्व मे कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये लोगों की जांच करायी गयी. इनमें सात लोग संक्रमित पाये गये. इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ श्याम नारायण ने बताया कि सात लोग संक्रमित पाये गये हैं. सभी लोग स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए हैं. इनका सैंपल सबौर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लिया गया था. इनमें 31 में से 7 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गयी है. 24 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन