Bhagalpur News: कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने किया जन संवाद

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने किया जन संवाद

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उस्तू पंचायत के मिरनचक गांव में घर-घर जाकर जन संवाद कार्यक्रम किया. इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को जाना. ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोज़गार जैसी कई मूलभूत समस्याओं को साझा किया. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए बनी हैं.

हमारा संकल्प है कि कहलगांव की जनता को अब उपेक्षा और छलावे से मुक्ति दिलायी जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिरनचक के इमरान अंसारी, बिहार प्रदेश डेलिगेट संजय राणा, कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित आनंद, जिला युवा कांग्रेस के का जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, एनएसयूआइ के उपाध्यक्ष आदित्य सिल्टू, कहलगांव विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज रजक, सियाराम दास आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन