भाई ने भाई की पीट कर की थी हत्या, आरोपित मां गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2024 11:58 PM
हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी स्थित पुरानी महल के पीछे मोहल्ले में विगत 30 अप्रैल को पानी को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी थी.
हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी स्थित पुरानी महल के पीछे मोहल्ले में विगत 30 अप्रैल को पानी को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी थी. उक्त मामले में मृतक मो कामिल उर्फ कामो की पत्नी के लिखित आवेदन पर छोटे भाई मो लाल, उसकी पत्नी और मां के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद मो लाल अपने परिवार के साथ फरार हो गया था. पुलिस ने कांड की नामजद आरोपित मृतक व आरोपित की वृद्ध मां मोइना खातून को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में मोइना खातून पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज राउत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कांड के फरार आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.
बाइक चोरी के दो मामलों में केस दर्ज
बड़ी खंजरपुर के कोइरी टोला में रहने वाले बांका के धोरैया निवासी बीरबल मंडल की बाइक विगत 29 अप्रैल को तिलकामांझी हाट रोड से चोरी हो गयी. उस दिन वह सब्जी खरीदने हटिया आये थे. इधर मोजाहिदपुर के अलीनगर मौलानाचक निवासी मो मोजम्मील अली की बाइक विगत 30 अप्रैल को कोर्ट गेट के बाहर से चोरी हो गयी. दोनों ही मामलों में तिलकामांझी थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया गया है.
पानी को लेकर हुए विवाद में थाना पहुंची महिलाएं
इशाकचक मोहल्ले में गुरुवार रात पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. स्थानीय लोगों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत कराया. इसके बाद दोनों पक्ष की करीब एक दर्जन महिलाएं मामले में शिकायत दर्ज कराने रात करीब 10 बजे इशाकचक थाना पहुंच गयी. मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों को आवेदन लिख कर लाने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










