बाढ़ के पानी में डूबा इकलौता बेटा, घर में पसरा मातम, बच्चों के साथ खेलने निकला था रौनक

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुलतानगंज के दौलतपुर गांव में बाढ़ का पानी एक परिवार के लिए जीवन भर का दर्द बन गया. खेल रहे 13 वर्षीय रौनक की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Sultanganj Flood: सुलतानगंज के खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में मंगलवार को बाढ़ का पानी एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गया. वार्ड पांच निवासी वार्ड सदस्य विपिन कुमार सिंह के 13 वर्षीय इकलौते बेटे रौनक कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रौनक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

रौनक मंगलवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था. इसी दौरान वह कामधेनु मंदिर के समीप जमा बाढ़ के पानी में नहाने लगा. नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आसपास मौजूद बच्चों ने जब घटना की जानकारी दी, तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी से रौनक को बाहर निकाला.

पानी से निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान

परिजन रौनक को गंभीर हालत में तत्काल सुलतानगंज सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

रौनक आठवीं कक्षा का छात्र था और मध्य विद्यालय खानपुर में पढ़ता था. वह परिवार का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था. अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद बाथ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बाढ़ के पानी में किशोर के डूबने की घटना ने एक बार फिर प्रभावित इलाकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों के सामने बाढ़ के दौरान बच्चों को जलजमाव और गहरे पानी वाले इलाकों से दूर रखने की चुनौती बनी हुई है.

Sultanganj Flood: परिवार को सरकारी सहायता का भरोसा

रौनक की मौत के बाद गांव के लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. पंस प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह ने भी परिवार को सांत्वना दी और सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

बेटे की मौत से मां-पिता गहरे सदमे में हैं. जिस बच्चे को परिवार ने भविष्य के सपनों के साथ बड़ा किया था, उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है.

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Also Read: पटना में NIA की रेड के दौरान स्कूटी से मिले 20 लाख कैश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन