Bhagalpur news मानव सेवा व सामाजिक जागरूकता को ले रक्तदान शिविर

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 23 Feb 2026 1:16 AM

विज्ञापन

मानव सेवा व सामाजिक जागरूकता को ले भव्य रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रक्तदान किया.

विज्ञापन

मानव सेवा व सामाजिक जागरूकता को ले भव्य रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रक्तदान किया. यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व रामावतार सर्राफ की जयंती पर पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में आयोजित किया गया. सुबह से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया और युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. मौके पर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं. बाल भारती के प्राचार्य कौशल जायसवाल ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की. कार्यक्रम में सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, अजय कुमार रूंगटा, पवन कुमार सराफ, मुकेश राणा, चंद्रगुप्त साह, अभय मुनका, नरेश केडिया, बाल कृष्ण पंसारी, शिक्षक सुबोध कुमार, पंकज भारती सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. राणी सती दादी मंडल खरीक के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया.

रविदास महासम्मेलन में सामाजिक एकता पर बल

बलाहा गांव के एक आम बगीचे में रविवार को जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन का. शुभारंभ संत शिरोमणि संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया.अध्यक्षता अजय रविदास ने की. वक्ताओं ने संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया. समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता से आगे बढ़ने तथा नयी पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार करना समय की मांग बताया गया. सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान, युवाओं की शिक्षा, सामाजिक समरसता, दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा नशामुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे. मौके पर नरेंद्र यादव उर्फ भोपाली यादव, संतोष राम, दिलीप दास, ईं समरजीत, विकास जाटव , अनुपम दास , राजेश रविदास , रीता देवी, प्रिया रजक , सुमन रजक, बमबम रविदास , शंकर रविदास, गुणानंद राम , मनोज रविदास , मुबारक अली, राजू रजक , छंगुरी राम, यमुना दास, पप्पू रविदास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन