Bihar Assembly Election 2025: बिहार आकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, मंच पर एनडीए के नेताओं के साथ दिखाई बॉन्डिंग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Feb 2025 7:55 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम नीतीश

Bihar Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर सिल्क सिटी के रूप में मशहूर भागलपुर पहुंचे. उनके साथ मंच पर एनडीए के सभी नेता मौजदू थे. यहां से पीएम मोदी ने बिहार की जनता को खास संदेश दिया.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.इसे लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पिछले कुछ दिनों के दौरान दो बार बिहार आ चुके हैं. यहां उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर एकजुटता का संदेश दिया. अब बारी एनडीए की थी. इस साल पहली बार बिहार की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मंच से कई संदेश दे दिए. भागलपुर में पीएम किसान सम्मान समारोह के मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ करते हुए जहां ‘लाडला मुख्यमंत्री’ बताया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री की तारीफ करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी.

मंच पर गठबंधन के सभी दल प्रमुख थे मौजूद

मंच पर एनडीए में शामिल घटक दलों में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी मौजूद रहकर साफ संदेश दे दिया कि एनडीए एकजुट है और मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी. दरअसल, प्रधानमंत्री के बिहार में आयोजित इस कार्यक्रम को चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है. मंच पर पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी बातें करते भी नजर आए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को सहयोगी बताते हुए उनके कामों की भी तारीफ की.

इसे भी पढ़ें: PM Modi on Makhana: ‘मैं 365 दिन में 300 दिन मखाना जरुर खाता हूं’ पीएम मोदी ने मखाना को बताया सुपर फूड

सीएम नीतीश की तारीफ में खूब बोले पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की भी सराहना की. उनके मुख्यमंत्री बनने के पहले क्या होता था, यह भी बताया. सुशासन के पहले कुशासन और जंगलराज तक की बातें की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने संबोधन में पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है तथा बिहार के विकास में सहयोग मिल रहा है. केंद्रीय बजट में मिले बिहार के तोहफों की भी चर्चा की. उन्होंने यहां तक कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देशभर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है. इसमें बिहार के 80 लाख से अधिक किसान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘लालू यादव को बेटे ने कर दिया है नजरबंद’, जदयू नेता ने तेजस्वी यादव पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन