17 से 21 जुलाई के बीच हल्की बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में 17 से 21 जुलाई के बीच हल्की बारिश का अनुमान

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले का मौसम मंगलवार को गर्म व ऊमस भरा रहा. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही. जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई. हालांकि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का इंतजार रहा. जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत तक रही. दिनभर धीमी गति से पूर्वा हवा चलती रही. हवा के साथ आयी नमी के कारण आद्रता अधिक रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 से 21 जुलाई के बीच जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम 15 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन