आज रात से बारिश की संभावना, 10 मई तक गर्मी से राहत

Updated at : 04 May 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
आज रात से बारिश की संभावना, 10 मई तक गर्मी से राहत

आज रात से बारिश की संभावना, 10 मई तक गर्मी से राहत

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से जिले के लोगों शनिवार को राहत मिली. दिन में अधिकांश समय बादलों की आवाजाही जारी रही. दोपहर 12 बजे तक सूरज करीबन बादलों की ओट में छिपा रहा. तेज धूप का असर कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बादलों की गतिविधियां अगले 10 मई तक जारी रह सकती है. पांच से नौ मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. पांच मई की रात जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हवा की गति तेज रहेगी. वहीं छह व सात मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान गर्म पछिया हवा की बजाय नमी युक्त पूर्वा हवा चलेगी. हवा की गति 5 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. इससे तापमान में कमी आ आयेगी. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि किसान अभी अपने खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई रोक सकते हैं, अनाज को सुरक्षित स्थान में रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन