जहरीली हवा में सांस लेकर लोगों को महसूस हो रही कमजोरी व थकान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 9:32 PM

विज्ञापन

- बुधवार को शहर का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 रहा

विज्ञापन

– बीते एक माह से शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब वरीय संवाददाता, भागलपुर शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति बीते एक माह से खराब है. ठंड में हवा का दबाव बढ़ने व धुंध के कारण धरती की सतह के करीब भारी मात्रा में धूलकण जमा हो रहा है. इससे शहर के मायागंज, कचहरी चौक, तिलकामांझी चौक, पटल बाबू रोड, स्टेशन चौक समेत मुख्य बाजारों की आबोहवा प्रदूषित रह रही है. इन इलाकों में वायु प्रदूषण की स्थिति बुधवार को भी काफी खराब रही. सुबह 10 बजे शहर का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 तक पहुंच गया. लंबे समय तक खराब हवा के संपर्क में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. जेएलएनएमसीएच के डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण के कारण लोगों को एलर्जी समेत श्वसन की बीमारी बढ़ रही है. सांस लेने में कठिनाई होने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर हमेशा कम रह रहा है. इससे लोगों को हर समय कमजोरी व थकान महसूस हो रही है. लोग सड़क पर निकलने के समय मास्क जरूर लगायें. परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. तेज हवा चलने या बारिश के बाद हवा में मौजूद धूलकण कम हो जाते हैं. लेकिन फिलहाल यह स्थिति नहीं बन रही है. सुबह में हल्की धुंध व रात में ठंडक बढ़ी : जिले में बुधवार का मौसम शुष्क रहा. सुबह में हल्की धुंध व दोपहर में धूप खिली रही. शाम से लेकर सुबह तक ठंड का असर रहा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. 4 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04-08 दिसंबर के मध्य जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन