दिल्ली के लिए छठ स्पेशल ट्रेन आज खुलेगी

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के लिए छठ स्पेशल ट्रेन आज खुलेगी

विज्ञापन

भागलपुर . छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक और अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन नंबर 03401 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल भागलपुर से नौ नवंबर को 06:45 बजे खुलेगी. वहीं दूसरे दिन सात बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 03402 आनंद विहार टर्मिनल से 10 नवंबर को 10:00 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं दूसरे दिन 10:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. ट्रेन सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इधर, आठ नवंबर को भागलपुर स्टेशन से 03281 भागलपुर-राजगीर स्पेशल भागलपुर से 14:30 बजे खुली. वहीं जमालपुर से 05510 जमालपुर-सहरसा स्पेशल जमालपुर से 21:45 बजे खुली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन