Bihar News: भागलपुर में पुल से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी…

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur News: भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में बाईपास के समीप संदिग्ध परिस्थिति में पुल से लटकता एक शख्स का शव मिला है. प्रथम दृष्ट्या देखा गया है कि युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर झूलता हुआ है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में बाईपास के समीप संदिग्ध परिस्थिति में पुल से लटकता एक शख्स का शव मिला है. अधेड़ का शव रस्सी के सहारे फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है. अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या हत्या की गई है. पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. अज्ञात शव को पुल से उतार लिया गया है. जांच जारी है.

विज्ञापन

डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंच जांच मे जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है. जांच जारी है जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा.

Also Read: पटना में सड़क किनारे राजमिस्त्री का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम, पुलिस पर मारपीट का आरोप…

पुल से लटके शव पर लोगों की पड़ी नजर

बता दें कि सुबह में टहलने के लिए लोग निकले थी तभी लोगों की नजर पुल से लटकता हुआ शव पर पड़ी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुँच जांच में जुट गए हैं.

पुलिस ने शव की कर ली पहचान

बता दें कि पुलिस ने शव की पहचान कर ली है. शव को पुल से उतारा गया तो उसके जेब में आधार कार्ड पाया गया. आधारकार्ड से शख्स की पहचान की गई है. मृतक की पहचान बलराम यादव के रूप में हुई है. जो गोरखपुर, उत्तरप्रदेश का रहनेवाला है.

रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन