bhagalpur news. फसल काटने के दौरान ठनका गिरने से पीरपैंती में मां-बेटी की मौत
पीरपैंती प्रखंड की खवासपुर पंचायत के चटैया लक्ष्मीनिया गांव में मां और बेटी की वज्रपात से मौत हो गयी.
पीरपैंती प्रखंड की खवासपुर पंचायत के चटैया लक्ष्मीनिया गांव में मां और बेटी की वज्रपात से मौत हो गयी. महिला पूनम देवी (40 वर्ष) और उसकी बेटी सुप्रिया कुमारी (उम्र 16 वर्ष) खेत में मक्का काट रही थी. अचानक मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हुआ. ठनके की चपेट में आकर मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पूनम देवी के पति लालू मंडल मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं. घटना के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है. पीरपैंती के अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सरकारी स्तर पर जो भी मदद हो पाएगी, वह की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में आवश्यक न हो तो बाहर न जाएं. वहीं प्रिंस कुमार, मुरली यादव सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए