स्मार्ट क्लास शुरू करने वाला पहला मेडिकल कॉलेज बना जेएलएनएमसीएच भागलपुर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएलएनएमसीएच बिहार का पहला मेडिकल कॉलेज बना जहां स्मार्ट क्लास की सुविधा

विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने किया. जेएलएनएमसीएच बिहार का पहला मेडिकल कॉलेज बना जहां स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गयी. वहीं मायागंज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के सेमिनार हॉल में स्मार्ट क्लास लगाया गया. इसके माध्यम से एमबीबीएस व पीजी छात्रों को पढ़ाया जायेगा. प्राचार्य ने कहा कि मल्टीमीडिया माध्यम जैसी आधुनिक तकनीक से पढ़ाई होने से छात्रों को विषय को समझने में आसानी होगी. कार्यक्रम में प्राचार्य ने डॉ कुमार अमरेश द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया. इस किताब में इंफेक्शन होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया है. इसमें इन्फेक्शन एवं महंगे एंटीबायोटिक से बचाव की जानकारी है. मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की डॉ अनुपमा सिन्हा, डॉ कृष्णा सिन्हा, डॉ आभा सिन्हा, शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंकुर प्रियदर्शी, डॉ राकेश कुमार, पीएमआर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ संदीप लाल, डॉ कुमार अमरेश साथ कई डॉक्टर एवं डाटा ऑपरेटर मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन