भागलपुर मंडी में सोना-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, दाल और अनाज के दाम स्थिर

Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur Mandi: स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी.

विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Mandi: स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है. साेना-चांदी की कीमत में 15 दिन पहले से लगातार उतार-चढ़ाव रहा. सोमवार को सोना व चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. फिर भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा. पिछले पांच दिन से भाव स्थिर है और बुधवार को भी भाव स्थिर रहा. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दलहन में चना व अरहर में तेजी है, जबकि अन्य अनाज के दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले 15 दिन पहले तेलहन की कीमत में तेजी आयी. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में भी भाव स्थिर है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

24 कैरेट सोना : 1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.30 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.

खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल72 रुपये

अरहर दाल 120 से 130 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

यह भी पढे़ं: बागमती उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल, अब ग्रामीणों को करना होगा लंबा सफर

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये था, जो 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

Bhagalpur Mandi: व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन