Video: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर धू-धू कर जली कार, गंगा पुल पर वीडियो बनाने की लगी होड़
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन
गंगा पुल पर चलती कार में लगी आग
Video: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर पूर्णिया से आ रही एक चलती कार में भीषण आग लग गयी. कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया. गंगा पुल पर दोनों तरफ जाम लगा रहा. लोग जलती कार का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे.
विज्ञापन
Bhagalpur Video: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार को अचानक एक चलती कार में आग लग गयी. बीच पुल पर ही आग ने कार को पूरी तरह आगोश में ले लिया. पूर्णिया निवासी धीरज अपने परिवार के साथ जलाभिषेक के लिए सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथधाम जा रहे थे. लेकिन बीच पुल पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार बनी. पुल पर दोनों तरफ जाम लग गया. काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया. भागलपुर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.सभी लोग सुरक्षित हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें