Train Canceled : जुलाई में कई दिन नहीं चलेगी भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशीला एक्स्प्रेस, जानें क्या है कारण

Updated at : 28 Jun 2022 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
Train Canceled : जुलाई में कई दिन नहीं चलेगी भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशीला एक्स्प्रेस, जानें क्या है कारण

रेलवे ने भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली विक्रमशीला एक्स्प्रेस को जुलाई में कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है. तीसरा रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन के संचालन में दिक्कत आ रही है. इसी कारण से ट्रेन को रद्द किया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर से चलकर आनंद विहार को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस जुलाई महीने में रद्द रहेगी. भागलपुर और आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12367/12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है.

विक्रमशीला एक्स्प्रेस रद्द 

एक, चार और सात जुलाई को गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 12368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस दिनांक दो, पांच और आठ जुलाई को आनंद विहार टर्मिनस से रद्द रहेगी. रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में लगी थी आग 

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस का परिचालन तीन रैक से किया जाता है. अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 17 जून को लखीसराय रेलवे स्टेशन पर विक्रमशीला एक्स्प्रेस की एक रैक को पूरी तरह से आग के हवाले कर दिया था.

अभी तक रैक उपलब्ध नहीं

आग लगने के बाद अभी तक मालदा रेल मंडल द्वारा तीसरा रैक उपलब्ध नहीं कराया गया है. तीसरा रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण विक्रमशीला एक्स्प्रेस का परिचालन एक ही रैक से किया जा रहा है. इसी वजह से लगातार विक्रमशीला एक्स्प्रेस को रद्द करना पड़ रहा है. इससे पहले भी 25 और 28 जून को विक्रमशीला एक्स्प्रेस को रद्द किया गया था.

Also Read: पटना के खगौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 3 ANM कोरोना संक्रमित, सभी किए गए होम क्वारंटीन
किशनगंज से होकर जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द

इसके अलावा गुवाहाटी, सिलचर और अगरतला से चलकर विभिन्न शहरों में जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. ये ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं. इसलिए बिहार के रेल यात्रियों पर भी असर पड़ेगा. किशनगंज से होकर जाने वाली दर्जनों ट्रेनें 2 से 15 जुलाई के बीच रद्द रहेंगी.

मुंगेर से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेन भी रद्द 

वहीं अगरतला से देवघर को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन भी रद्द रहेगी. यह ट्रेन मुंगेर होकर गुजरती है. यह ट्रेन दो और नौ जुलाई को अगरतला से नहीं चलेगी. इसी तरह चार और ग्यारह जुलाई को यह ट्रेन देवघर से रद्द रहेगी. नॉर्थ फ़्रंटियर रेलवे ज़ोन में रेलवे पुल के मरम्मत का काम चल रहा. इसी कारण से इस ट्रेन को रद्द किया गया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन