bhagalpur news. सबौर के इंग्लिश गांव में ट्रैक्टर पलटने से बांका के युवक की मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में शनिवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी है

विज्ञापन

सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में शनिवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान बांका के रजौन थाना क्षेत्र के छोटी बक्काडो निवासी हरखू शर्मा के पुत्र अमन कुमार (30) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भागलपुर पहुंच चुके थे. सबौर थाना की पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मामले की प्राथमिकी सबौर थाने में दर्ज की गयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे अमन काम करने के लिए सबौर आया था. वह ईंट भट्ठा पर लोडिंग और अनलोडिंग का काम करता था. वह दिन और रात दोनों समय काम करता था. परिजनों ने बताया कि देर रात उनलोगों को घटना की सूचना मिली, सुबह तक वे लोग पहले घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां एक ट्रैक्टर पलटा हुआ था. वहां से बोला गया कि अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनएमसी भेज दिया गया है. इसके बाद वे लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. परिवार में इकलौता कमाने वाला अमन

आपके शहर में

विज्ञापन

रजौन से आये मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था. उसकी असामयिक मृत्यु के बाद उसका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी ज्योति देवी और दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गया है. अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. ज्योति की हालत रह रह कर खराब हो जा रही थी. मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की स्थानीय लोगों ने की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन