bhagalpur news. 12 फरवरी की बैंककर्मियों का हड़ताल, एसबीआइ छोड़ सभी बैंक व एटीएम रहेंगे बंद

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 07 Feb 2026 10:31 PM

विज्ञापन

आदमपुर स्थित बैंक परिसर में जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ऑल केंद्रीय ट्रेड यूनियन कैंपेन समिति के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय एकदिवसीय हड़ताल को सफल बनाने और उसकी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

आदमपुर स्थित बैंक परिसर में जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ऑल केंद्रीय ट्रेड यूनियन कैंपेन समिति के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय एकदिवसीय हड़ताल को सफल बनाने और उसकी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी. अध्यक्षता एपी सिंह ने की. इस दौरान अरविंद कुमार रामा, नवनीत कुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार तांती, अमर कुमार सिंह, अभय कुमार मिश्रा और नित्यानंद मिश्रा ने अपने विचार रखे. महिला सदस्यों में नेहा सुमन, सोनम पल्लवी, स्वीटी और कोमल कुमारी भी मौजूद रही. सभी ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प दोहराया. हड़ताल की प्रमुख मांगें बैठक में बताया गया कि हड़ताल चार लेबर कोड को निरस्त करने, सार्वजनिक उपक्रमों को मजबूत करने, पर्याप्त संख्या में नियुक्तियां करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने और नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी मांग है. साथ ही बड़े कॉरपोरेट घरानों के पास लंबित एनपीए की सख्ती से वसूली और पीएसयू के निजीकरण का विरोध भी प्रमुख मुद्दों में शामिल है. एसबीआइ छोड़ सभी बैंककर्मी हड़ताल में रहेंगे शामिल बैठक में यह जानकारी दी गयी कि स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी राष्ट्रीयकृत बैंक इस हड़ताल में शामिल रहेंगे. इसके कारण 12 फरवरी को भागलपुर जिले में संबंधित बैंकों की शाखाएं और उनके एटीएम बंद रहेंगे. श्रमिक अधिकारों पर जतायी गयी चिंता वक्ताओं ने लेबर कोड का विरोध करते हुए कहा कि इससे मजदूरों के संगठन बनाने, हड़ताल करने और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार कमजोर होंगे. नियमित रोजगार के अवसर घटने और असुरक्षा बढ़ने की आशंका भी जतायी गयी. नेताओं ने इसे श्रमिक हितों के लिए गंभीर चुनौती बताया और हड़ताल को जरूरी कदम कहा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन