गंगा जल व पंचामृत से हुआ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी और भक्तों ने बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा और भक्ति के माहौल से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन