बाबा बूढ़ानाथ का गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में सोमवार को सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर: प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में सोमवार को सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया. मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-विधि संपन्न करायी. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही. श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजा-अर्चना से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन