bhagalpur news. वायरल वीडियो मामले में अदनान समेत दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. वायरल वीडियो मामले में अदनान समेत दो आरोपित गिरफ्तार

मोजाहिदपुर में सुतली बम बलास्ट कर हथियार लहराने का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मौलानाचक निवासी शातिर अदनान आशिक समेत तीन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मोजाहिदपुर में सुतली बम बलास्ट कर हथियार लहराने का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मौलानाचक निवासी शातिर अदनान आशिक समेत तीन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार हुए अन्य दो आरोपितों में हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी नवटोलिया निवासी सुनील कुमार और अरुण कुमार है. मालूम हो कि वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो आरोपितों मो सिकंदर और मो रेहान को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल दोनों जेल में हैं. वायरल वीडियो कांड में अदनान मुख्य आरोपित था. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 से 2023 तक सामने आये मामले में मो अदनान आरोपित है. जबकि गिरफ्तार सुनील और अरुण दोनों कजरैली थाने में दर्ज हुए 2019 के एक मामले में आरोपित है. वायरल वीडियो का मामला मोजाहिदपुर का था, जबकि अदनान समेत सुनील और अरुण को धोबिया पोखर के पास से हबीबपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपितों के विरुद्ध हबीबपुर थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तारी की बाबत एक प्रेस वार्ता में भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह और डीएसएसपी विधि व्यवस्था नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. रंगदारी वसूलने के लिए अपने गिरोह को आकार दे रहा था अदनान जानकारी सामने आयी है कि इन दिनों अदनान भागलपुर दक्षिणी क्षेत्र में रंगदारी के काले धंधे में खुद को स्थापित करने के फिराक में था. इसी कारण उसने अपने सलाहकारों के कहने पर पार्षद के घर के पास सुतली बम बलास्ट किया और हथियार लहराते हुए गाली गलौज और जान मारने की धमकी दी थी. मामले की प्राथमिकी मोजाहिदपुर थाने में दर्ज की गयी थी. पुलिस ने पिछले दो दिनों में उक्त घटना के जुड़े कुल 10 शातिरों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी भागलपुर ने पुलिस की उक्त कार्रवाई को उपलब्धि बताते हुए छापेमारी अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों को रिवार्ड देने की भी घोषणा की है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन