ePaper

हबीबपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुर्गा ने किया सरेंडर

Updated at : 30 Apr 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
हबीबपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुर्गा ने किया सरेंडर

हबीबपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुर्गा ने किया सरेंडर

विज्ञापन

हबीबपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली स्थित रेलवे फाटक के समीप विगत 16 अप्रैल को कपड़ा व्यवसायी इमरान ख्वाजा की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में मंगलवार को कांड का मुख्य अभियुक्त इलाके के कुख्यात अपराधी इमरान मुर्गा ने सरेंडर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कोर्ट के आखिरी पहर में इमरान मुर्गा कोर्ट पहुंचा. उसने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया. इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में पुलिस ने इमरान मुर्गा को रिमांड में लेकर घटना में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने की बात कही.

अमृता पांडेय आत्महत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का शव विगत शनिवार को दिन में आदमपुर जहाज घाट रोड स्थित दिव्यधाम अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में मिला था. मामले में परिजनों आत्महत्या किये जाने की बात कही. इधर मामले में पुलिस भी लगातार अनुसंधान कर रही है. मामले में जब्त किये गये अमृता के फोन की भी जांच टेक्निकल टीम द्वारा की जा रही है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केएनके सिंह ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर ही वे लोग मेडिकल कॉलेज से मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करेंगे. अमृता के कमरे से कई दवाइयां भी मिली हैं. इसमें दवा के ओवरडोज की भी बात हो सकती है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन