गेंहू की खेत में लगी आग में आठ किसानों की 3.5 एकड़ में लगी गेंहू की फसल राख

Updated:
विज्ञापन

आग में आठ किसानों की 3.5 एकड़ में लगी गेंहू की फसल राख

विज्ञापन

पीरपैंती. प्यालापुर पंचायत के इंग्लिश गांव में सोमवार को खेतों में अचानक लगी आग से आठ किसानों की करीब 3.5 एकड़ खेतों में कटने को तैयार गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. दिन होने व कड़ी धूप के वावजूद स्थिर हवा रहने से बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये.पेड़ों की टहनियों से आग की चपेट में अन्य खेतों को बचाने में सफल रहे. इस बीच सूचना पर दमकल गाड़ी भी पहुंच कर आग को बुझाया. मुखिया सोनू कुमार किस्कू, मनोज अग्निहोत्री, मो सज्जाद, अरुण पोद्दार, मो शमशाद ने बताया कि किसी ने जलती सिगरेट को खेतों में फेंक दिया, जिसकी चिंगारी से आग भड़क गयी. पीड़ित मो आबिद, मो फरीद, भोला पंडित, मिस्टर आजाद, मो सिराज, मो हासिम, मो नजीर व मो जब्बार ने बीएओ व सीओ को आवेदन देकर फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन