Bhagalpur news पैक्स चुनाव में पहले दिन 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news पैक्स चुनाव में पहले दिन 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

पैक्स चुनाव में पहले दिन 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

विज्ञापन

पैक्स चुनाव को लेकर पहले दिन सुलतानगंज से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. पीरपैंती में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. कहलगांव के प्रशस्तडीह में पहले दिन अध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार पांडेय और लोकेश कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बिहपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन व नारायणपुर से तीन ने नामांकन दाखिल किया.

सुलतानगंज में नौ नामांकन

सुलतानगंज प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को कुल नौ नामांकन दाखिल किये गये. प्रखंड के तिलकपुर और आभा रतनपुर पैक्स में इस बार चुनाव कराना है. तिलकपुर पैक्स में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आभा रतनपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. सदस्य पद के लिए कुल नौ लोगों ने नामांकन कराया. तिलकपुर पैक्स में अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम दिन गुरुवार को यहां से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नामांकन की अंतिम तिथि गुरुवार निर्धारित है. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. पैक्स चुनाव के तहत मतदान छह फरवरी को कराया जायेगा. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. बिहपुर में अध्यक्ष पद के लिए

कहलगांव में आठ ने किया नामांकन

कहलगांव के प्रशस्तडीह में होने वाले पैक्स चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार पांडेय और लोकेश कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया. सदस्य पद पर अरुण कुमार मिश्रा, ललन पांडेय, सियाराम पांडेय, शीला देवी, सुशील मंडल, जय लाल मंडल,पिंटू रजक सहित आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार के समक्ष दाखिल किया. बीसीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नामांकन 21 और 22 जनवरी, संवीक्षा 24 व 27 जनवरी, नाम वापसी 29 जनवरी, मतदान व मतगणना छह फरवरी को निर्धारित है.

बिहपुर में तीन ने नामांकन पर्चा भरा

बिहपुर प्रखंड कार्यालय में पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन का पर्चा भरा गया, जिसमें एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दो सेट में भरा है. कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सामान्य कोटि में नौ, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में दो व एससी कोटि में एक अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा भरा है.

नारायणपुर में तीन ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

नारायणपुर सिंहपुर पूरब पैक्स से सुभाष यादव व भवानीपुर से प्रसून कुमार व नगरपारा उत्तर पैक्स से सुनील कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया है. 13 लोग सदस्य पद के लिए पर्चा भरा है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नामांकन बुधवार से शुरू होकर गुरुवार तक चलेगा. छह फरवरी को मतदान होगा. मतदान के दिन या उसके अगले दिन मतगणना प्रखंड परिसर में होगी.

पीरपैंती में तीन नामांकन

पीरपैंती प्रखंड कार्यालय के ट्राईसेम भवन में पैक्स अध्यक्ष के लिए खवासपुर से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कंचन कुमारी, पिंटू यादव, छोटू कुमार ने नामांकन दाखिल किया.नामांकन दाखिल कर निकलने पर समर्थकों ने उम्मीदवार का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन