प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी ने आत्महत्या का प्रयास किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2014 11:45 PM
विज्ञापन
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के बब्बरगंज थाना अंतर्गत वारसलीगंज मुहल्ले में आज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीणा कुमारी ने बताया कि मृतक किशोरी का नाम रेशमा कुमारी (17) है और वह कोचिंग कर अपने घर लौट रही थी, […]
विज्ञापन
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के बब्बरगंज थाना अंतर्गत वारसलीगंज मुहल्ले में आज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीणा कुमारी ने बताया कि मृतक किशोरी का नाम रेशमा कुमारी (17) है और वह कोचिंग कर अपने घर लौट रही थी, तभी अभिषेक कुमार नामक एक युवक ने उसके पेट और गर्दन पर छूरे से प्रहार किया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद अभिषेक ने अपने शरीर पर भी उसी चाकू से वार करके आत्महत्या का प्रयास किया जिसे नाजुक हालत में जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










