आज से होगा 35 हजार छात्रों का जुटान, ट्रैफिक होगी वन-वे

Updated at : 03 Feb 2020 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
आज से होगा 35 हजार छात्रों का जुटान, ट्रैफिक होगी वन-वे

भागलपुर : इंटर की परीक्षा सोमवार से आरंभ हो रही है. आठ दिनों तक चलने वाली परीक्षा में संभावना है कि 35 हजार छात्र आने वाले हैं. छात्रों की संख्या बढ़ सकती है. शहर में जाम नहीं लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. डीएसपी आरके झा ने बताया कि […]

विज्ञापन

भागलपुर : इंटर की परीक्षा सोमवार से आरंभ हो रही है. आठ दिनों तक चलने वाली परीक्षा में संभावना है कि 35 हजार छात्र आने वाले हैं. छात्रों की संख्या बढ़ सकती है. शहर में जाम नहीं लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. डीएसपी आरके झा ने बताया कि शहर में जाम नहीं लगे इसके लिए अतिरिक्त बल मिल चुका है. सभी को कल से ड्यूटी पर लगाया जायेगा. वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गयी है. इसे नहीं मानने वाले चालकों का चालान काटा जायेगा.

नया बाजार से तिलकामांझी तक रहेगा वन वे : डीएसपी आरके झा ने बताया कि नया बाजार से तिलकामांझी तक वन वे यातायात व्यवस्था रहेगी. नया बाजार से ऑटो चालकों को सीधे जाना होगा. दीप प्रभा चौक के समीप सड़क आधा बन गयी है इसका प्रयोग ऑटो चालकों को करना होगा. तिलकामांझी से आने वाले ऑटो चालक राधारानी सिंह रोड होते हुए मशाकचक की ओर से निकलेंगे. घंटाघर से मशाकचक तक वन वे लागू होगा.
नियम पालन नहीं करने वाले चालकों पर लगेगा जुर्माना : वन वे नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का चालान कटेगा. यातायात पुलिस हर चौक पर खड़ी रहेगी. यह सभी वाहनों पर नजर रखेगी. साथ ही इस दौरान ट्रैफिक नियमों को लेकर भी सख्ती बरती जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन