ठंड का कहर : रात होते ही छाने लगा घना कोहरा, आज से मौसम साफ रहने का अनुमान

Updated at : 15 Jan 2020 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड का कहर : रात होते ही छाने लगा घना कोहरा, आज से मौसम साफ रहने का अनुमान

सर्द हवा व कोहरे ने छीन ली चेहरे की रौनक भागलपुर : मौसम की बेरुखी ने बेहाल कर दिया है. लगातार कोहरे, सर्द हवा और सूर्य भगवान की नाराजगी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. स्कूलों में लगातार छुट्टी से बच्चों को राहत तो है पर घर में भी गरमाहट नहीं पा उनकी भी हालत […]

विज्ञापन

सर्द हवा व कोहरे ने छीन ली चेहरे की रौनक

भागलपुर : मौसम की बेरुखी ने बेहाल कर दिया है. लगातार कोहरे, सर्द हवा और सूर्य भगवान की नाराजगी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. स्कूलों में लगातार छुट्टी से बच्चों को राहत तो है पर घर में भी गरमाहट नहीं पा उनकी भी हालत पस्त है. मंगलवार को दोपहर तक कोहरे से घिरे रहने के बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली तो गरमाहट की तमन्ना धरी की धरी रह गयी. और फिर रात होते हीं पहले से भी घना कोहरा छा गया. अस्पताल में बीमार बच्चों और बुजुर्गों की संख्या बढ़ गयी है.
ट्रेनों पर भी कोहरे की मार, आज से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी भागलपुर होकर दिल्ली जाने वाली फरक्का
भागलपुर : भागलपुर के रास्ते मालदा से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. मालदा से खुलने वाली 13413/13483 अप फरक्का एक्सप्रेस 15 से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी. दिल्ली से आने वाली 13414/13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस 17 जनवरी से दो फरवरी तक नहीं चलेगी. उत्तर-मध्य रेल में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है, इसके मद्देनजर ट्रेन को रद्द किया गया है.
विक्रमशिला समेत दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों पर बढ़ेगा यात्रियों का लोड: सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को चलने वाली 14003 मालदा-न्यू देहली एक्सप्रेस पहले से रद्द है. फरक्का एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. इसके चलते अब विक्रमशिला सहित दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त बोझ बढ़ जायेगा.
लेट आयी विक्रमशिला देरी से गयी गरीब रथ
आनंद विहार टर्मिनल से 1.20 घंटे लेट विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर पहुंची. भागलपुर से गरीब रथ 4.36 घंटे लेट रवाना हुई. विक्रमशिला एक्सप्रेस के भागलपुर पहुंचने का समय दोपहर 12.25 बजे निर्धारित है. वहीं, गरीब रथ के रवाना होने का समय दोपहर 1.30 बजे निर्धारित है. इधर, फरक्का एक्‍सप्रेस पांच घंटे और ब्रहमपुत्र मेल का छह घंटे लेट से परिचालन हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन