शर्मनाक : हवाई अड्डा के समीप फेंका मिला नवजात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर : जीरो माइल थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप जमीन पर फेंके एक नवजात को पुलिस ने बरामद किया है. मासूम की हालत नाजुक बतायी जाती है. पुलिस ने उसे उठाकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया. जहां पीजी शिशु रोग विभाग के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. बच्चे का इलाज कर रहे डॉ खलील […]

विज्ञापन

भागलपुर : जीरो माइल थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप जमीन पर फेंके एक नवजात को पुलिस ने बरामद किया है. मासूम की हालत नाजुक बतायी जाती है. पुलिस ने उसे उठाकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया. जहां पीजी शिशु रोग विभाग के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. बच्चे का इलाज कर रहे डॉ खलील अहमद ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए उसे वाॅर्मर में रखा गया है. लगातार उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है. उसकी हालत सुधरने पर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जायेगा. वहीं, शिशु की देखभाल के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. फिलहाल नवजात का कोई दावेदार नहीं पहुंचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन