स्मार्ट होगा सैंडिस, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा बेहतर
भागलपुर : महानगरों की तर्ज पर सैंडिस कंपाउंड का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल स्टेडियम, वॉलीबॉल स्टेडियम, लांग टेनिस स्टेडियम बनाया जायेगा. इसमें दर्शक दीर्घा को भी बेहतर बनाया जायेगा. साथ ही स्विमिंग पुल बनाया जायेगा. उक्त जानकारी स्मार्ट सिटी के चीफ जेनरल मैनेजर ब्रजेश कुमार ने शनिवार को सैंडिस कंपाउंड […]
भागलपुर : महानगरों की तर्ज पर सैंडिस कंपाउंड का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल स्टेडियम, वॉलीबॉल स्टेडियम, लांग टेनिस स्टेडियम बनाया जायेगा. इसमें दर्शक दीर्घा को भी बेहतर बनाया जायेगा. साथ ही स्विमिंग पुल बनाया जायेगा. उक्त जानकारी स्मार्ट सिटी के चीफ जेनरल मैनेजर ब्रजेश कुमार ने शनिवार को सैंडिस कंपाउंड व इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण के दौरान दी.
आपके शहर में
पटना से आये स्मार्ट सिटी कंसलटेंट कमलजीत, संदीप सहाय एवं पंकज कुमार ने सैंडिस कंपाउंड के सौंदर्यीकरण का प्रारूप तैयार किया. निरीक्षण के दौरान सैंडिस कंपाउंड विकास समिति के पदाधिकारी दिलीप राय, रवि कुमार, इंडोर स्टेडियम के सत्यजीत सहाय ने स्मार्ट सिटी की टीम को कई सुझाव साझा किया. टीम ने उनके सुझाव का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए