जल जीवन हरियाली के लिए गाइडलाइन जारी

Updated:
विज्ञापन

दो अक्तूबर से अभियान की शुरुआत से पहले की जायेगी तैयारी भागलपुर : ग्रामीण विकास विभाग ने दो अक्तूबर से जल जीवन हरियाली अभियान के तहत काम की शुरूआत होने से पहले इसके व्यापक प्रचार का खाका खींचा गया है. मामले को लेकर विभाग से गाइडलाइन व अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है. जिलाधिकारी […]

विज्ञापन

दो अक्तूबर से अभियान की शुरुआत से पहले की जायेगी तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर : ग्रामीण विकास विभाग ने दो अक्तूबर से जल जीवन हरियाली अभियान के तहत काम की शुरूआत होने से पहले इसके व्यापक प्रचार का खाका खींचा गया है. मामले को लेकर विभाग से गाइडलाइन व अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है.

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने विभाग की चिट्ठी के आधार पर संबंधित को प्रचार करने की कार्रवाई करने को कहा है. विभाग को प्रखंड में चलने वाले प्रचार का अपडेट करने की जिम्मेदारी डीडीसी या फिर नामित पदाधिकारी को दी गयी है, जो जल जीवन हरियाली के ई-मेल पर जानकारी भेजेंगे.

मनरेगा आयुक्त सीपी खण्डूजा ने गतिविधियों की समय सारणी भी भेजा है. साथ ही अभियान का लोगो (प्रतीक चिह्न) भी जारी हो गया है. यह जागरूकता अभियान संबंधित विभाग अपने बजट से करेंगे, कोई अलग से बजट नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन