दोबारा सहकारिता विभाग से 21 सालों के बैंक के निवेश व अंकेक्षण के मांगे कागजात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सृजन घोटाला को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी ने मुख्यालय को दिया रिमांइडर बैंकिंग निवेश का होगा अध्ययन, आगे की तय होगी रणनीति भागलपुर :को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मो जैनुल आब्दीन अंसारी ने दी कि भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अपने 21 सालों के बैंकिंग निवेश और समय-समय पर हुए विशेष अंकेक्षण को ले रिमांइडर भेजा है. […]
विज्ञापन
सृजन घोटाला
को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी ने मुख्यालय को दिया रिमांइडर
बैंकिंग निवेश का होगा अध्ययन, आगे की तय होगी रणनीति
भागलपुर :को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मो जैनुल आब्दीन अंसारी ने दी कि भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अपने 21 सालों के बैंकिंग निवेश और समय-समय पर हुए विशेष अंकेक्षण को ले रिमांइडर भेजा है. अभी तक सहकारिता विभाग ने कागजात नहीं भेजा है.
कागजात नहीं मिलने के कारण अभी तक बैंकिंग प्रशासन को यह पता नहीं है कि को-ऑपरेटिव बैंक ने पूंजी का कहां-कहां और किस तरह का निवेश किया.प्रबंध निदेशक ने बताया कि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक में स्वीप खाता खुलवाकर उसमें नकद जमा किया था.
अधिक ब्याज के चक्कर में खाता में जमा पैसे को सृजन महिला विकास समिति के खाते में ट्रांसफर कर दिया. अभी को-ऑपरेटिव बैंक को सूद सहित 115 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. को-ऑपरेटिव बैंक के सहकारिता विभाग को भेजे पत्र में विशेष अंकेक्षण व वर्ष 1996 से 2017 तक जहां भी निवेश हुआ है, उसके ऑडिट रिपोर्ट से पता लगाने की कोशिश होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










