भागलपुर : किशोरी को बहला-फुसला कर भगानेवाले युवक को 10 साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2019 8:51 AM
नयी दिल्ली : शादी का झांसा देकर पड़ोस की किशोरी को भगाने वाले युवक को अदालत ने दस साल की सजा और पांच हजार रुपये की सजा सुनाई है. बताया जाता है कि युवक लड़की को फरीदाबाद से भगा कर बिहार के भागलपुर लाकर अपने पास रखा था. फरीदाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैनल के […]
नयी दिल्ली : शादी का झांसा देकर पड़ोस की किशोरी को भगाने वाले युवक को अदालत ने दस साल की सजा और पांच हजार रुपये की सजा सुनाई है. बताया जाता है कि युवक लड़की को फरीदाबाद से भगा कर बिहार के भागलपुर लाकर अपने पास रखा था.
फरीदाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैनल के अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता के मुताबिक, बिहार के भागलपुर जिले के जमालपुर गांव निवासी विक्रम उर्फ भीकम फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था. यहीं पर पड़ोस में अपनी नानी के यहां रहनेवाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर आठ जून, 2018 को भागलपुर ले आया.
यह भी पढ़ें :सात वर्षीया बच्ची को 10 रुपये देकर पूजा स्थल में किया दुष्कर्म, मां ने नहीं माना पंचायत फैसला, फिर…
परिजनों ने काफी दिनों तक किशोरी की तलाश करते रहे. किशोरी का जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने भूपानी थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने 29 जून, 2018 को भागलपुर से दोनों को बरामद कर लिया. उसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था. मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने सोमवार को भीकम उर्फ विक्रम को दस साल की सजा सुनायी. साथ ही पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










