सृजन घोटाला : सृजन महिला समिति की दोबारा ऑडिट शुरू

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सहकारिता विभाग ने सृजन महिला विकास सहयोग समिति का दोबारा ऑडिट शुरू करवाया है. इससे पहले विभाग ने घोटाला उजागर होने के बाद मुंगेर के ऑडिट अफसर से उक्त समिति का ऑडिट करवाया था. नये निर्देश को लेकर सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सात सदस्यीय टीम का गठन […]

विज्ञापन

भागलपुर : सहकारिता विभाग ने सृजन महिला विकास सहयोग समिति का दोबारा ऑडिट शुरू करवाया है. इससे पहले विभाग ने घोटाला उजागर होने के बाद मुंगेर के ऑडिट अफसर से उक्त समिति का ऑडिट करवाया था. नये निर्देश को लेकर सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सात सदस्यीय टीम का गठन किया. इस टीम का नेतृत्व वरीय ऑडिटर विश्वेश्वर प्रसाद सिंह कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात जुलाई को गठित सात सदस्यीय टीम को अगले दो महीने में ऑडिट का काम पूरा करने का टास्क मिला है. इस तरह सृजन महिला विकास सहयोग समिति की दोबारा हुई ऑडिट रिपोर्ट सितंबर के दूसरे सप्ताह तक आ जायेगी. सहकारिता विभाग ने दोबारा ऑडिट रिपोर्ट सीधे मुख्यालय में अध्ययन के लिए भेजने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन