bhagalpur news. मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 13.45 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Updated:
विज्ञापन

गोराडीह में मेगा औद्योगिक पार्क के लिए अतिरिक्त 13.45 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. इसकी प्रक्रिया के तहत आर्थिक सामाजिक अध्ययन (एसआइए) कराया जा रहा है.

विज्ञापन

लोगों ने रखी तीन डिमांड, अफसरों ने कहा चार गुना मुआवजा देंगे

आपके शहर में

विज्ञापन

गोराडीह में मेगा औद्योगिक पार्क के लिए अतिरिक्त 13.45 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. इसकी प्रक्रिया के तहत आर्थिक सामाजिक अध्ययन (एसआइए) कराया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को इसके लिए सार्वजनिक सुनवाई (पब्लिक हियरिंग) गोराडीह के मोहनपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित की गयी. कुल 24 रैयतों से जमीन का अधिग्रहण होगा. सुनवाई में लगभग 50 ग्रामीण शामिल हुए. सुनवाई में एलएन मिश्रा आर्थिक अध्ययन व सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विशेषज्ञ रणधीर प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों से फीडबैक लिया. ग्रामीणों ने तीन मांगें रखीं. उनका कहना था कि जमीन के बदले जमीन या जमीन के बदले नौकरी या फिर जमीन के बदले अधिकतम मुआवजा मिले. उनसे कहा गया कि वे जिस निर्धारित दर पर जमीन की रजिस्ट्री करते या कराते हैं, उस दर से चार गुना अधिक दर के हिसाब से मुआवजा दिया जायेगा. इसके बाद सुनवाई समाप्त हुई. इस मौके पर जिला अपर भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, राजस्व अधिकारी मोना गुप्ता के अलावा अमीन व सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन