बीस साल बाद साधु के वेश में पहुंचा युवक, मां-भाई को दो लाख का चूना लगा हुआ फरार

Updated at : 26 May 2019 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
बीस साल बाद साधु के वेश में पहुंचा युवक, मां-भाई को दो लाख का चूना लगा हुआ फरार

भागलपुर : 20 साल पहले अपने घर से भाग कर साधु बना बेटा जब वापस आया, तो अपने भाई से दो लाख रुपये ठग कर फरार हो गया. साधु का लिबास छोड़ गृहस्थ आश्रम में बेटा रहे, इसके लिए मां ने अपना जेवर बेचा, तो भाई ने अपने मवेशी. अंत में जब बारी बेटे को […]

विज्ञापन

भागलपुर : 20 साल पहले अपने घर से भाग कर साधु बना बेटा जब वापस आया, तो अपने भाई से दो लाख रुपये ठग कर फरार हो गया. साधु का लिबास छोड़ गृहस्थ आश्रम में बेटा रहे, इसके लिए मां ने अपना जेवर बेचा, तो भाई ने अपने मवेशी. अंत में जब बारी बेटे को वापस आने की आयी, तो वह परिवार को पहचानता भी नहीं है. मामला अंतीचक थाना अंतर्गत संगीतबैता गांव का है.

यहां के जयचंद्र पंडित पिछले दो माह से कभी गोरखपुर, तो कभी पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे हैं. पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है. थक हार कर पीड़ित भाई डीआइजी कार्यालय पहुंचा.
बीस साल पहले भागा था घर से
ठगी के शिकार जयचंद्र ने बताया कि सोलह साल की उम्र में भाई पृथ्वी चंद्र पंडित घर से भाग गया था. बीस साल के बाद अचानक घर आया. इसे पैर में मेरे भाई जैसा जख्म था, इसलिए सबने उसे अपना मान लिया. पृथ्वी के साथ एक साधु और था. पृथ्वी के हाथ में सारंगी थी. कुछ दिन अपने घर में रहा. कुछ दिन बाद जाने लगा, तो उन्होंने रोका. उसने बताया गोरखनाथ मठ में पहले सभी साधु संत को भाेज देना होगा. इसमें दो लाख का खर्च आयेगा.
रुपये मेरे पास नहीं हैं, ऐसे में अगर सब मिलकर पैसे दे दो, तो हम वापस आ सकते हैं. यह सुन मां और उसने वापस लाने के लिए उसे पैसे देने का वादा किया. पैसे देने के लिए मां ने अपने जेवर बेचे और उसने मवेशी. दो लाख रुपये पूरा कर उसे दिया. रुपये मिलने के बाद भाई ने फोन उठाना ही बंद कर दिया. बार-बार बात करने का प्रयास किया गया, तो बताया गया कि यह नंबर किसी साधु का नहीं है.
अब भाई की तस्वीर लगा खोज रहा है पीड़ित
अपने भाई की तस्वीर फ्रेम कर जयचंद्र भटक रहा है. गोरखनाथ मंदिर गया, तो किसी ने भी उसके भाई को नहीं पहचाना. वापस आने पर उसने अंतीचक थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया. कार्रवाई न होता देख शनिवार को वह डीआइजी कार्यालय पहुंचा. भाई बने साधु की इस हरकत के कारण पूरा परिवार सदमे में है. जयचंद्र इससे पहले अपने बच्चे को निजी स्कूल में पढ़ाता था. लेकिन अब वे उसका खर्च उठाने में भी सक्षम नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन