एडीआरएम ने ईस्ट और वेस्ट कॉलोनी का किया निरीक्षण
भागलपुर : मालदा डिवीजन के एडीआरएम एसके भगत ने बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन के ईस्ट और वेस्ट कॉलाेनी का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में रेलवे कर्मी के परिवार के लोगों से कॉलोनी की समस्या के बारे में जानकार ली. कॉलोनी में रह रहे रेल कर्मियों […]
भागलपुर : मालदा डिवीजन के एडीआरएम एसके भगत ने बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन के ईस्ट और वेस्ट कॉलाेनी का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में रेलवे कर्मी के परिवार के लोगों से कॉलोनी की समस्या के बारे में जानकार ली. कॉलोनी में रह रहे रेल कर्मियों के परिवार के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी.
ईस्ट कॉलोनी में निरीक्षण में उनके साथ स्टेशन अधीक्षक समर सिंह सहित कई अधिकारी साथ थे. वहीं वेस्ट कॉलोनी में निरीक्षण में एडीआरएम के साथ वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतेंद्र कुमार, रेल डॉयरेक्टर सहित कई अधिकारी थे. एडीआरएम ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बन कर तैयार स्वचालित सीढ़ी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी से इस सीढ़ी के बारे में जानकारी ली. भागलपुर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद एडीआरएम भागलपुर से हंसडीहा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया. विंडो निरीक्षण के साथ स्थल निरीक्षण भी किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए