मुखिया पुत्र ने की दबंगई, दुकानदार के साथ की मारपीट, छीने पांच हजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत के मुखिया रवींद्र दास के पुत्र विषमनी दास ने दबंगई दिखाते हुए नवगछिया जीरोमाइल स्थित गांव के ही चाय-पान नाश्ता के दुकानदार रवि कुमार दास पिता चंद्रदेव दास के साथ मारपीट की. इस दौरान रवि के गल्ले में रखे पांच हजार नकद व गले में पहना बजरंगबली […]
विज्ञापन
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत के मुखिया रवींद्र दास के पुत्र विषमनी दास ने दबंगई दिखाते हुए नवगछिया जीरोमाइल स्थित गांव के ही चाय-पान नाश्ता के दुकानदार रवि कुमार दास पिता चंद्रदेव दास के साथ मारपीट की. इस दौरान रवि के गल्ले में रखे पांच हजार नकद व गले में पहना बजरंगबली का सोने की चकती छीन लिया. पीड़ित दुकानदार रवि कुमार द���स नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार नेआवेदन में बताया है कि बुधवार की दोपहर को वह अपनी दुकान पर था. इस क्रम में विषमनी दास दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. विषमनी दास ने 13 अप्रैल को भी मेरी दुकान पर आकर मारपीट की व 20 हजार रंगदारी की मांग की थी.
थाने में आवेदन देकर सूचित भी किया. बार-बार मारपीट करने व रंगदारी की मांग को लेकर नवगछिया पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने मांग की है. नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है. पुलिस छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन