अस्पताल के बिजली बोर्ड में लगी आग, भगदड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच के ग्राउंड फ्लोर में लगे बिजली बोर्ड में बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लग गयी. करीब आधे घंटे तक जीएनएम स्कूल, आइसीयू में अफरातफरी मची रही. कुछ लोग भवन के अंदर से भाग कर बाहर निकल चिल्लाने लगे. इसके बाद भवन के अंदर की बिजली काटी गयी. काफी मशक्कत के बाद […]

विज्ञापन

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच के ग्राउंड फ्लोर में लगे बिजली बोर्ड में बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लग गयी. करीब आधे घंटे तक जीएनएम स्कूल, आइसीयू में अफरातफरी मची रही. कुछ लोग भवन के अंदर से भाग कर बाहर निकल चिल्लाने लगे. इसके बाद भवन के अंदर की बिजली काटी गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

विज्ञापन

इसके बाद बिजली नहीं रहने से वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ा. अस्पताल में वायरिंग का काम भी हो रहा है. कई विभागों में यह काम हो भी चुका है. इसके बाद भी शार्ट सर्किट से आग लग जाना गंभीर बात है. अस्पताल में करोड़ों की मशीन बिजली के दम पर चलती है.

इसके बाद भी लगातार लापरवाही सामने आ रही है. जेएलएनएमसीएच अस्पताल में बिजली की बेहतर व्यवस्था के लिए एजेंसी को रखा गया है. मोटी रकम प्रत्येक माह अस्पताल प्रबंधन इसके लिए एजेंसी को भुगतान करती है. इसके बाद भी अक्सर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग रही है. गनीमत यह है कि समय रहते अस्पताल कर्मी आग पर काबू पा ले रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन