ePaper

वैध व अवैध छात्रों की पहचान के लिए छात्रों को मिलेंगे पहचान पत्र

Updated at : 04 Apr 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
वैध व अवैध छात्रों की पहचान के लिए छात्रों को मिलेंगे पहचान पत्र

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र दिया जायेगा, ताकि वैध व अवैध छात्र-छात्राओं की पहचान हो सके. नये सत्र के तहत छात्रावासों में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन पर सारी जानकारी लिख कर देनी होगी. पूर्व से छात्रावास में रह रहे कुछ छात्र अवैध रूप […]

विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र दिया जायेगा, ताकि वैध व अवैध छात्र-छात्राओं की पहचान हो सके. नये सत्र के तहत छात्रावासों में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन पर सारी जानकारी लिख कर देनी होगी. पूर्व से छात्रावास में रह रहे कुछ छात्र अवैध रूप से कब्जा कर रखे हैं.

हालांकि उन छात्रों की संख्या पिछले कुछ माह में कम हुई है, लेकिन अभी भी कुछ छात्रावास में अवैध छात्र कमरे पर कब्जा कर रखे हैं. डीएसडब्ल्यू प्रो योगेंद्र ने बताया कि पीजी छात्रावास में छात्र-छात्राएं नये सत्र में मांकन ले रहे हैं. उनको अपना पूरा नाम, पता, सत्र, पीजी विभाग, विषय का नाम, आधार कार्ड, रॉल नंबर, ई-मेल, रूम नंबर आवेदन पर अंकित करके देने होंगे.

उन छात्रों को विवि से पहचान पत्र दिया जायेगा, ताकि छात्रावास में रहने वाले छात्रों की सारी जानकारी विवि को रहे. वैध व अवैध छात्रों की पहचान हो सके. सभी छात्रावास के अधीक्षक को दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन